Kotdwar News: छावनी अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं, निराकरण के दिए आदेश

छावनी परिषद की ओर से किया गया जनता दरबार का आयोजनलैंसडौन। नगर की समस्याओं को जानने और उनका निस्तारण करने के उद्देश्य से छावनी परिषद की ओर से जनता दरबार का आयोजन किया गया। छावनी अध्यक्ष ने छावनी परिषद की विकास योजनाओं पर चर्चा करते हुए आमजन की समस्याओं को सुना और निस्तारण के लिए जरूरी निर्देश दिए।सोमवार को आयोजित जनता दरबार में छावनी अध्यक्ष ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने कहा कि नगर के विकास की कई योजनाएं हैं। इन्हें मूर्तरूप देने के प्रयास जारी हैं। सीईओ हर्षित राज सिंह ने राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ छावनी अध्यक्ष की जल्द ही पौड़ी में बैठक होगी। छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. एसपी नैथानी ने चिकित्सालय में मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने, छावनी परिषद के भूमि कानून में सुधार करने, विद्यालयों की घटती छात्र संख्या, गैस आपूर्ति की अनियमितताओं का मामला उठाया। पूर्व उपाध्यक्ष उषा नैथानी ने छावनी चिकित्सालय में नवनिर्मित ओटी कक्ष में महिला सुविधा के विस्तार, प्रसूता को प्रसव की सुविधा देने, छावनी क्षेत्र की सफाई व्यवस्था में जन सहभागिता पर जोर दिया।पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा, पूर्व सदस्य महिपाल रावत ने शिक्षा, स्वास्थ्य का मुद्दा उठाया। पूर्व प्रधानाचार्या वसुंधरा मायाकोटी ने लीज भूमि पर छावनी परिषद द्वारा थोपे गए डेमेज चार्ज को जनविरोधी बताया। व्यापार मंडल सचिव मोहित गुप्ता ने पलायन की स्थिति को देखते हुए नगर में आवास कॉलोनी बनाने का सुझाव दिया और नामांतरण प्रक्रिया के सरलीकरण की बात की। जनता दरबार में परिवार कल्याण संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी, सेंटर सूबेदार मेजर नंदकिशोर, छावनी बोर्ड के नामित सदस्य अजेंद्र रावत मौजूद रहे।

#CantonmentPresidentListensToPublicGrievances #IssuesOrdersForTheirResolution #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 19:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kotdwar News: छावनी अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं, निराकरण के दिए आदेश #CantonmentPresidentListensToPublicGrievances #IssuesOrdersForTheirResolution #VaranasiLiveNews