Ambala News: भगत सिंह व आनंद मार्केट खंगालेगा कैंटोनमेंट बोर्ड

अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला ने सरकारी संपत्तियों के अवैध इस्तेमाल के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बोर्ड द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के दायरे में अब भगत सिंह मार्केट सहित प्रतिष्ठित आनंद मार्केट के व्यावसायिक प्रतिष्ठान आ गए हैं। दुकानों की िसक्मी किरायेदारी (सब-लेटिंग) को लेकर चल रही विभागीय जांच में अब इन दोनों मार्केट को शामिल किया गया है। जांच के बाद नियमों को ताक पर रखने वाले संचालकों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। दरअसल बोर्ड प्रबंधन ने अंबा मार्केट में जब जांच की तो सामने आया कि दुकानों को 10 हजार के किराए पर लेकर दोबारा से किराए पर देकर 50 हजार तक की वसूली की जा रही है। नियमों की अवहेलना करने वाले दुकानदारों और शोरूम संचालकों को जल्द ही कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। जवाब संतोषजनक न मिलने पर दुकानों का आवंटन रद्द करने की प्रक्रिया शुरू होगी। बोर्ड उन दुकानों को वापस अपने कब्जे में लेने की तैयारी करेगा, जिनका उपयोग व्यावसायिक नियमों के विपरीत किया जा रहा है। केवल दुकान खाली नहीं कराई जाएगी, बल्कि नियमों के उल्लंघन की अवधि के आधार पर आर्थिक जुर्माना भी लगाया जाएगा। बड़ी कार्रवाई दुकानदारों को ब्लैक लिस्ट करने की होगी। एक बार विभागीय पोर्टल पर ब्लैक लिस्टहोने के बाद, संबंधित व्यक्ति कैंटोनमेंट बोर्ड की किसी भी निविदा या आवेदन प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सकेगा। संवाद

#CantonmentBoardToThoroughlyInspectBhagatSinghAndAnandMarkets. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 12, 2026, 03:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: भगत सिंह व आनंद मार्केट खंगालेगा कैंटोनमेंट बोर्ड #CantonmentBoardToThoroughlyInspectBhagatSinghAndAnandMarkets. #VaranasiLiveNews