केनरा बैंक फर्जीवाड़ा: 11 दोषियों को चार-चार साल की कैद, 19.75 लाख जुर्माना; यहां जानिए पूरा मामला

जाली दस्तावेजों से बैंक से करोड़ों रुपये के ऋण हासिल करने और विदेशी विनिमय बिलों की वसूली न होने के मामले में शिमला की विशेष सीबीआई अदालत ने 11 दोषियों को चार-चार साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों में एक निजी कंपनी, केनरा बैंक के दो तत्कालीन अधिकारी और आठ अन्य निजी व्यक्ति शामिल हैं। अदालत ने सभी दोषियों पर कुल 19 लाख 75 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला बद्दी स्थित केनरा बैंक शाखा से जुड़ा है, जहां कथित आपराधिक साजिश के तहत बैंक को करोड़ों रुपये की वित्तीय क्षति पहुंचाई गई थी।

#CityStates #Shimla #HimachalPradesh #CanaraBankFraud #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 14, 2026, 21:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




केनरा बैंक फर्जीवाड़ा: 11 दोषियों को चार-चार साल की कैद, 19.75 लाख जुर्माना; यहां जानिए पूरा मामला #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #CanaraBankFraud #VaranasiLiveNews