सेहत की बात: सुबह चिया सीड्स खाने का क्यों बढ़ रहा है ट्रेंड? जानिए इससे शरीर को क्या फायदे होते हैं

कब्ज की दिक्कत हो या बढ़ता वजन, हाई कोलेस्ट्रॉल हो या ब्लड शुगर हाई रहने की समस्या, ये सभी उम्र के लोगों में देखी जा रही हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ये मुख्यरूप से लाइफस्टाइल की बीमारियां मानी जाती हैं। मसलन खान-पान में दिनचर्या में सुधार करके इन समस्याओं से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। रोज के खानपान में छोटे बदलाव भी सेहत पर असर डाल सकते हैं। चिया सीड्स ऐसा ही एक सुपरफूड है जिसे पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। छोटे-से दिखने वाले इन बीजों में फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। चिया सीड्स को संतुलित आहार का हिस्सा बनाकर कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचने या फिर उन्हें कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इसके फायदों को देखते हुए दुनियाभर में इसके सेवन का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है।

#HealthFitness #National #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 19, 2026, 19:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सेहत की बात: सुबह चिया सीड्स खाने का क्यों बढ़ रहा है ट्रेंड? जानिए इससे शरीर को क्या फायदे होते हैं #HealthFitness #National #VaranasiLiveNews