Chamoli News: पालिका गौचर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का आह्वान

गौचर। नगर पालिका ने पनाई वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कर्मचारियों ने लोगों से नगर पालिका गौचर को प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। पालिका की ओर से विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में चरणबद्ध तरीके से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। वार्ड सभासद गौरव कपूर के नेतृत्व में पालिका के पर्यावरण मित्रों ने पनाई वार्ड में झाड़ियों की कटिंग कर रास्तों की सफाई की और कूड़ा एकत्र कर इसका निस्तारण किया। पालिका कर्मचारियों ने लोगों को सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखने, पॉलिथीन का उपयोग न करने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया। ग्रामीणों ने संपर्क मार्गों की सफाई भी की। संवाद

#CallToMakeGaucharMunicipalityPlasticFree #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 16:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: पालिका गौचर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का आह्वान #CallToMakeGaucharMunicipalityPlasticFree #VaranasiLiveNews