Agra News: गोपाल-विनय की बल्लेबाजी से सीएई मथुरा की जीत
आगरा। डॉ. अजीत सिंह अंडर-19 चैंपियनशिप में खेले गए दो मुकाबलों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन दिखा। पहले मैच में सीएई मथुरा ने मान्या क्रिकेट अकादमी को पांच विकेट से हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में केडीसीए बहराइच ने एनसीए मथुरा को शिकस्त दी। सीएई मथुरा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। दोनों टीमों के देर से पहुंचने के कारण मैच 18-18 ओवर का खेला गया। मान्या क्रिकेट अकादमी ने पांच विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। भुवनेश चौधरी ने 86 रनों की शानदार पारी खेली। निखिल अत्री ने तीन और विनय ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएई मथुरा की टीम ने 17 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाकर पांच विकेट से जीत दर्ज की। टीम की ओर से गोपाल कर ने 63, विनय ने 39 और निकले ने 30 रन बनाए। हर्ष और नितिन ने दो-दो विकेट लिए। गोपाल कर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें राजेंद्र अत्री ने पुरस्कार प्रदान किया। दूसरे मुकाबले में केडीसीए एकेडमी बहराइच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए। समद ने 33 और साफबान खान ने 25 रन का योगदान दिया। अनुज और अंकित ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनसीए मथुरा की टीम 87 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से राज ने 20 रन बनाए। उपमन्यु ने चार, काजी ने तीन और समीर ने दो विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए उपमन्यु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। ----
#CAEMathuraWins #ThanksToBattingByGopalAndVinay #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 26, 2026, 02:45 IST
Agra News: गोपाल-विनय की बल्लेबाजी से सीएई मथुरा की जीत #CAEMathuraWins #ThanksToBattingByGopalAndVinay #VaranasiLiveNews
