Meerut News: कैडेट्स को सेल्फ स्टडी, एमआर प्रैक्टिकल संबंधित जानकारी दी

संवाद न्यूज एजेंसीमवाना। कृषक इंटर कॉलेज में चल रहे 73 यूपी बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन कैडेट्स को सेल्फ स्टडी, एमआर प्रैक्टिकल तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई।कैडेट्स को व्यक्तित्व विकास के विषय में मेजर तनुज कुमार ने बताया कि एक सफल व्यक्तित्व केवल बाहरी रूप से नहीं, बल्कि अच्छे व्यवहार, सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन, अनुशासन और आत्मविश्वास से निर्मित होता है। मेरठ से आए साइबर एवं मोबाइल सुरक्षा की टीम में एसई जगीर सिंह और एसई योगेश पांडे ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति सतर्क रहना आवश्यक है। कैडेट्स को मजबूत पासवर्ड बनाने, ओटीपी एवं व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने, फर्जी लिंक एवं साइबर ठगी से बचने तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारी पूर्वक उपयोग करने के बारे में जानकारी दी। शिविर के दौरान कैडेट्स को रोल कॉल, हेड काउंट और लाइट्स ऑफ जैसी दैनिक दिनचर्या का भी अभ्यास कराया गया। इस मौके पर कैंप कमांडेंट कर्नल शैली मल्होत्रा, डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल, मेजर तनुज कुमार, फर्स्ट ऑफिसर अतुल देव गौतम, लेफ्टिनेंट परविंदर पाल, लेफ्टिनेंट चंद्र प्रताप, सूबेदार मेजर कुलविंदर सिंह, लेफ्टिनेंट शिखा गुप्ता उपस्थित रही।

#CadetsWereGivenInformationRegardingSelf-studyAndMRPractical. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 25, 2026, 14:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: कैडेट्स को सेल्फ स्टडी, एमआर प्रैक्टिकल संबंधित जानकारी दी #CadetsWereGivenInformationRegardingSelf-studyAndMRPractical. #VaranasiLiveNews