जम्मू-कश्मीर: दो सीटों पर उपचुनाव से कांग्रेस की बढ़ेगी सियासी परीक्षा, गठबंधन में दावेदारी की चुनौती
जम्मू-कश्मीर में संभावित दो उपचुनाव कांग्रेस के लिए राजनीतिक और संगठनात्मक परीक्षा साबित हो सकते हैं। अनंतनाग विधानसभा सीट पर वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद के निधन और श्रीनगर लोकसभा सीट से आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी के इस्तीफे के बाद पार्टी के सामने गठबंधन में अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी सुनिश्चित करने की चुनौती है। दोनों सीटों पर छह माह के भीतर उपचुनाव होने हैं।अनंतनाग सीट कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। पीरजादा सईद चार दशक से अधिक समय तक पार्टी की राजनीति में सक्रिय रहे। उन्होंने वर्ष 1987, 2002 और 2008 में कोकरनाग से विधानसभा चुनाव जीते। वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे और विभिन्न गठबंधन सरकारों में मंत्री पद संभाला।
#CityStates #Jammu #JammuAndKashmirBy-elections #AnantnagAssemblyBy-election #SrinagarLokSabhaBy-election #CongressParty #PeerzadaMohammadSayeed #AgaSyedRuhullahMehdi #NationalConference #Pdp #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 29, 2026, 08:25 IST
जम्मू-कश्मीर: दो सीटों पर उपचुनाव से कांग्रेस की बढ़ेगी सियासी परीक्षा, गठबंधन में दावेदारी की चुनौती #CityStates #Jammu #JammuAndKashmirBy-elections #AnantnagAssemblyBy-election #SrinagarLokSabhaBy-election #CongressParty #PeerzadaMohammadSayeed #AgaSyedRuhullahMehdi #NationalConference #Pdp #VaranasiLiveNews
