Panipat News: कारोबारियों, नेताओं और डॉक्टरों ने लिया सुरक्षा कवच
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। विदेशों में बैठकर रंगदारी और दहशत का धंधा चलाने वाले बदमाशों से सुरक्षा के लिए शहर के 300 से अधिक कारोबारी, डॉक्टरों, नेताओं और बड़े व्यापारियों को पुलिस ने अभेद्य एप का सुरक्षा कवच दिया है। पुलिस द्वारा सभी के मोबाइल में एप को इंस्टॉल करवाया है। इसका पूरा रिकॉर्ड भी रखा गया है। सभी थाना प्रभारियों, साइबर सेल और एक्सटॉर्शन सेल को अधिक से अधिक व्यक्तियों के मोबाइल में अभेद्य एप इंस्टॉल कराने की जिम्मेदारी दी गई है।हरियाणा के गैंगस्टर विदेशों में बैठकर लोगों में दहशत फैलाकर रंगदारी वसूले का धंधा चला रहे है। जिसे देखते हुए हरियाणा पुलिस ने अप्रैल माह में अभेद्य मोबाइल एप का लांच किया था। यह मोबाइल आधारित सुरक्षा प्लेटफॉर्म है, जो नागरिकों को संदिग्ध कॉल्स, धमकी भरे संदेशों, स्टॉकिंग और डिजिटल उत्पीड़न से बचाने में सक्षम है। इसका एक्सेस पुलिस के पास है। पुलिस ने पानीपत के कारोबारियों, डॉक्टरों, व्यापारियों, नेताओं के मोबाइल में एप इंस्टॉल करने का अभियान शुरू किया है। अभी तक पुलिस टीमें 300 से अधिक लोगों के मोबाइल में यह एप इंस्टॉल कर चुकी है।ऐसे करता है काम : अभेद्य मोबाइल एप अज्ञात और संदिग्ध नंबरों से आने वाली कॉल्स और संदेशों की पहचान कर उन्हें रोक देता है। यह विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय, वर्चुअल और अनसेव्ड नंबरों की निगरानी करता है। यह एप संदिग्ध चैट, वॉयस मैसेज, नोटिफिकेशन और वॉयस नोट को भी डिवाइस से हटा देता है, जिससे उपयोगकर्ता किसी भी प्रकार के मानसिक दबाव या भय से सुरक्षित रह सके। इतना ही नहीं, विदेशों से आने वाली संदिग्ध कॉल्स पर भी नजर जाएगी। पुलिस द्वारा बैकहैंड से ट्रेस किया जाएगा।
#Businesspeople #Politicians #AndDoctorsHaveAvailedThemselvesOfTheSecurityCover. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 13, 2026, 03:00 IST
Panipat News: कारोबारियों, नेताओं और डॉक्टरों ने लिया सुरक्षा कवच #Businesspeople #Politicians #AndDoctorsHaveAvailedThemselvesOfTheSecurityCover. #VaranasiLiveNews
