एआई से बदलता बिजनेस: छात्रों को सिखाए स्मार्ट फैसले और ऑटोमेशन के तरीके

- जम्मू विश्वविद्यालय में एआई और एजेंटिक सिस्टम्स पर कार्यशाला अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के बिजनेस स्कूल में एआई और एजेंटिक सिस्टम्स इन बिजनेस विषय पर मंगलवार को कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें छात्रों को एआई के उपयोग से बिजनेस से जुड़े निर्णय लेना, प्रक्रियाओं को ऑटोमेट करना और डेटा आधारित रणनीति बनाना सिखाया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताया कि किस तरह एआई आधारित सिस्टम आधुनिक व्यापारिक प्रक्रियाओं को बदल रहे हैं और निर्णय लेने की क्षमता को अधिक प्रभावी बना रहे हैं। बिजनेस स्कूल की निदेशक प्रो. अमीषा गुप्ता ने कहा कि बदलते समय के साथ छात्रों को नई तकनीकों से लैस करना जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम शिक्षा और उद्योग के बीच की दूरी को कम करने में मदद करते हैं। मुख्य वक्ता इंजीनियर इंदर पाल सिंह ने एआई के व्यावहारिक उपयोगों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एजेंटिक एआई किस तरह कार्यक्षमता बढ़ाने, प्रक्रियाओं को ऑटोमेट करने और डेटा आधारित रणनीति बनाने में मदद करता है।

#BusinessTransformedByAI:TeachingStudentsSmartDecision-MakingAndAutomationTechniques #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 06, 2026, 03:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एआई से बदलता बिजनेस: छात्रों को सिखाए स्मार्ट फैसले और ऑटोमेशन के तरीके #BusinessTransformedByAI:TeachingStudentsSmartDecision-MakingAndAutomationTechniques #VaranasiLiveNews