हरियाणा: करनाल में जीटी रोड पर बस-ट्रक की टक्कर, कई यात्री घायल; दिल्ली की ओर जा रही निजी बस का टायर फटा

शामगढ़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर रविवार रात करीब 12 बजे निजी बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस का टायर फटने के बाद वह अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बस दिल्ली की ओर जा रही थी। यात्रियों के अनुसार बस में जीरकपुर और अंबाला से उत्तर प्रदेश जाने वाले लोग सवार थे। यात्रियों ने चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि टोकने के बावजूद चालक ने गति कम नहीं की। चालक के नशे में होने का आरोप भी लगाया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

#CityStates #Karnal #Haryana #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 29, 2026, 08:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हरियाणा: करनाल में जीटी रोड पर बस-ट्रक की टक्कर, कई यात्री घायल; दिल्ली की ओर जा रही निजी बस का टायर फटा #CityStates #Karnal #Haryana #VaranasiLiveNews