Gurugram News: गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर बस ने अचानक मारे ब्रेक, पीछे से टकराई बाइक

हादसे में बाइक सवार युवक घायल, डीएलएफ फेज-1 थाने में एफआईआर दर्ज अमर उजाला ब्यूराे गुरुग्राम। ग्वाल पहाड़ी पुलिस चौकी क्षेत्र में गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर 10 अप्रैल को एक बस चालक ने अचानक ब्रेक मार दिए। इससे पीछे आ रही बाइक बस से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक की शिकायत पर डीएलएफ फेज-1 थाने में अज्ञात बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। फरीदाबाद की ग्रीनफील्ड कॉलोनी निवासी गौरव बेदवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 अप्रैल को वह बाइक से गुरुग्राम के सेक्टर-49 स्थित कार्यालय जा रहा था। इस दौरान ग्वाल पहाड़ी के पास आगे चल रही एक बस के चालक ने बिना किसी पूर्व संकेत दिए अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे गौरव की बाइक बस से टकराकर गिर गई। इससे बाइक चालक के कंधे, पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें लगीं। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल संदीप ने बताया कि बस नंबर के आधार पर मालिक को नोटिस भेजकर चालक को पेश करने के लिए कहा जाएगा। चालक को जांच में शामिल करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।

#BusSuddenlyBrakesOnGurugram-FaridabadRoad;BikeCrashesIntoItFromBehind #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 18:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर बस ने अचानक मारे ब्रेक, पीछे से टकराई बाइक #BusSuddenlyBrakesOnGurugram-FaridabadRoad;BikeCrashesIntoItFromBehind #VaranasiLiveNews