Mathura News: श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, मच गई चीखपुकार; तीन महिलाएं घायल
मथुरा के वृंदावन से बरसाना दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं की बस राल क्षेत्र में शिवाय रेस्टोरेंट के समीप एक पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में बस सवार तीन महिला श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार दोपहर बस श्रद्धालुओं को लेकर वृंदावन से छटीकरा राधाकुंड रोड से बरसाना की ओर जा रही थी। बस को सहारनपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित निवास कैंप निवासी सतीश पुत्र रामकुमार चला रहा था। जैसे ही बस राल स्थित शिवाय रेस्टोरेंट के सामने पहुंची, वह अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस में सवार तीन महिलाएं घायल हुई हैं। घायलों की पहचान गौरी (30 वर्ष) पत्नी शिवम, सविता (28 वर्ष) पत्नी अश्वनी, मेनका (27 वर्ष) पत्नी राजीव के रूप में हुई। सभी घायल महिलाएं ग्राम तबरकपुर, थाना तीतरो, जिला सहारनपुर की रहने वाली हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
#CityStates #Mathura #RoadAccident #UpPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 15, 2026, 13:25 IST
Mathura News: श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, मच गई चीखपुकार; तीन महिलाएं घायल #CityStates #Mathura #RoadAccident #UpPolice #VaranasiLiveNews
