Panipat News: बसों का दावा फेल, सफर रहा मुश्किल

संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। रोडवेज ने नीट अभ्यर्थियों के लिए 20 बसें लगाने का दावा किया था, लेकिन व्यवस्था जमीनी स्तर पर नाकाफी साबित हुई। रविवार को इनमें से 14 बसों को चलाने की बात कही गई, जबकि छह बसों को उनके नियमित रूट पर भेज दिया गया। इसके चलते कई स्थानों पर अभ्यर्थियों को समय पर बस सुविधा नहीं मिल सकी।अभ्यर्थियों निशांत, शौर्य और अन्नु ने बताया कि रोडवेज प्रशासन पिछले कई दिनों से बसों की व्यवस्था का दावा कर रहा था, लेकिन परीक्षा के दिन सुबह के समय उन्हें बस नहीं मिली। इसी तरह शाम को भी यही स्थिति बनी रही। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों से लौटते समय जो बसें मिलीं, उनमें पहले से ही भारी भीड़ थी, जिसके कारण उन्हें खड़े होकर सफर करना पड़ा। कई परीक्षा केंद्रों पर तो बस सुविधा उपलब्ध ही नहीं थी, जिससे अभ्यर्थियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक, विक्रम कांबोज ने दावा करते हुए कहा कि नीट के लिए 20 बसें लगाई गई थीं, जिनमें से 14 का संचालन किया गया है, जबकि छह बसों को उनके नियमित रूट पर भेजा गया था। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।

#BusClaimsFallFlat;JourneyProvesDifficult. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 22, 2026, 02:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: बसों का दावा फेल, सफर रहा मुश्किल #BusClaimsFallFlat;JourneyProvesDifficult. #VaranasiLiveNews