Meerut: भैंसा बिदकने से पलटी बुग्गी, किसान ने कूदकर बचाई जान, रजवाहे में डूबा पशु
मेरठ-बड़ौत मार्ग पर रविवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में भैंसा बुग्गी रजवाहे में पलट गई। हादसे के समय बुग्गी में सवार किसान और उसके दो साथियों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली, लेकिन भैंसा पानी में फंस गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अचानक बिदका भैंसा, अनियंत्रित हुई बुग्गी जानकारी के अनुसार रोहटा निवासी दीपक पुत्र मांगेराम अपने साथियों के साथ पूठ खास गांव से भैंसा बुग्गी में सवार होकर वापस घर लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाफर रजवाहे के निकट पहुंचते ही किसी वाहन के तेज हॉर्न और आसपास की हलचल से भैंसा बिदक गया। भैंसा अचानक तेज गति से भागने लगा। चालक ने उसे नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन बुग्गी पर नियंत्रण नहीं रह सका और वह सड़क किनारे बने रजवाहे की ओर मुड़ गई। यह भी पढ़ें:West UP Weather:वेस्ट यूपी में नौतपा शुरू, आज से और बढ़ेगा तापमान, चिकित्सक दे रहे गर्मी से बचाव की सलाह
#CityStates #Meerut #रोहटासमाचार #भैंसाबुग्गीहादसा #रजवाहेमेंपलटीबुग्गी #किसानहादसा #पूठखास #मेरठ-बड़ौतमार्ग #भैंसेकीमौत #ग्रामीणसमाचार #सड़कहादसा #आर्थिकनुकसान #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 25, 2026, 11:26 IST
Meerut: भैंसा बिदकने से पलटी बुग्गी, किसान ने कूदकर बचाई जान, रजवाहे में डूबा पशु #CityStates #Meerut #रोहटासमाचार #भैंसाबुग्गीहादसा #रजवाहेमेंपलटीबुग्गी #किसानहादसा #पूठखास #मेरठ-बड़ौतमार्ग #भैंसेकीमौत #ग्रामीणसमाचार #सड़कहादसा #आर्थिकनुकसान #VaranasiLiveNews
