UP: लखनऊ में बिल्डर की हत्या, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया से बदमाशों के कनेक्शन का शक; जानें मामला
UP Crime: लखनऊ कल्ली पश्चिम में रियल एस्टेट कारोबारी संदीप सिंह की हत्या के मामले में पुलिस को ठोस सुराग नहीं मिल सका है। अब तक की छानबीन में पता चला है कि हमलावर किसान पथ के रास्ते भागे थे। पुलिस ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। इनके जरिये बदमाशों के रूट का पता लगाया जा रहा है। पुलिस की टीमें बदमाशों का पूर्वांचल कनेक्शन भी खंगाल रही हैं। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक पांच टीमें अलग-अलग जिलों में दबिश दे रही हैं। जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया से बदमाशों के कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं। परिजनों ने वर्ष 2011-12 में संदीप का कुछ लोगों से विवाद होने की बात बताई है। इस दिशा में भी पड़ताल चल रही है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संदीप को तीन गोली लगने की पुष्टि हुई है। एक गोली शव के भीतर मिली, जबकि दो आर-पार हो गई थी। पुलिस रंजिश, प्रॉपर्टी और लेनदेन के विवाद में हत्या की आशंका जता रही है।
#CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 29, 2026, 22:18 IST
UP: लखनऊ में बिल्डर की हत्या, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया से बदमाशों के कनेक्शन का शक; जानें मामला #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #VaranasiLiveNews
