Deoria News: पूर्व बीएसए पर कार्रवाई से उबर रहा बीएसए कार्यालय

देवरिया। शिक्षक कृष्णमोहन सिंह के आत्महत्या प्रकरण के बाद से उथल पुथल से गुजर रहे बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कामकाज अब धीरे धीरे सामान्य होने लगा है। नए बीएसए अनिल कुमार सिंह अपने कार्यालय का कामकाज समझकर शिक्षकों व कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने में जुटे हैं। वहीं अन्य कर्मचारी भी अब धीरे धीरे सामान्य कामकाज की ओर बढ़ने लगे हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव, पटल सहायक संजीव सिंह और तनुज श्रीवास्तव के निलंबन के बाद नए बीएसए ने कामकाकाज संभाल लिया है। मंगलवार को एक बजे बीएसए अनिल कुमार सिंह अपने कक्ष में बैठे कार्यालय का कामकाज निपटा रहे थे। उनके पास कुछ लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे। वहीं कुछ कर्मचारी फाइलें लेकर पहुंचे थे। बीएसए इन फाइलों को पढ़कर प्रकरण समझते हुए कर्मचारियों को निर्देश दे रहे थे। बीएसए कक्ष के आगे बाईं तरफ हाल में लकड़ी के पार्टीशन वाले कक्ष में प्रधान सहायक स्वदेश श्रीवास्तव अपने कार्य में व्यस्त थे। उनको परिषद के प्रधान सहायक तनुज श्रीवास्तव के निलंबन के बाद एडेड स्कूलों का प्रभार बीएसए ने दिया है। स्वदेश श्रीवास्तव नए पटल को समझने में व्यस्त थे। कुछ लोग उनके पास अपनी बात रखने पहुंचे थे। जिन्हें सुनने के बाद वह कम्प्यूटर पर कुछ देख रहे थे। हाल में लिपिक वीर बहादुर गुप्त, संतोष पांडेय और अन्य कर्मचारी बैठे अपना कामकाज निपटा रहे थे। सभी सामान्य थे। एसएसए सेक्शन में जिला समन्वयक प्रशिक्षण, कम्युनिटी, सिविल व बालिका शिक्षा अपने टेबल पर बैठे कामकाज निपटा रहे थे। बीएसए के स्टेनो महेंद्र मिश्र भी अपनी सीट पर कार्य कर रहे थे।

#BSAOfficeRecoveringFromActionTakenAgainstFormerBSA #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 06:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Deoria News: पूर्व बीएसए पर कार्रवाई से उबर रहा बीएसए कार्यालय #BSAOfficeRecoveringFromActionTakenAgainstFormerBSA #VaranasiLiveNews