मध्य प्रदेश: 60 साल की महिला की बेरहमी से हत्या, शरीर पर धारदार हथियार से किए 30 वार; बेटा हिरासत में
पपौंध थाना क्षेत्र के गांजर मलैचा टोला में 60 वर्षीय बेवा महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। महिला के शरीर पर धारदार हथियार से करीब 30 वार के निशान मिले हैं। घटना के समय महिला के साथ उसका एक पुत्र घर में मौजूद था। पुलिस ने पूछताछ के लिए पुत्र को हिरासत में लिया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक हत्या का खुलासा नहीं किया है और न ही पुत्र को आरोपी बताया है। पति की मौत के बाद अकेली रहती थी महिला मृतका की पहचान सुहाग रानी सिंह, पति स्वर्गीय बुद्धसेन सिंह गोड़, उम्र 60 वर्ष, निवासी गांजर मलैचा टोला, थाना पपौंध के रूप में हुई है। बताया गया कि महिला के तीन पुत्र हैं और पति की पहले ही मौत हो चुकी है। तीनों पुत्र घर से दूर रहते हैं। करीब दो सप्ताह पहले महिला की तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद उसने ससुराल में रह रहे अपने एक पुत्र को जानकारी दी थी। पुत्र मां का इलाज कराने के लिए उसके घर पहुंचा था और घटना के समय वह उसके साथ मौजूद था। पटवारी पहुंचा तो खुला मौत का राज पुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी अगले दिन उस समय हुई, जब हल्का पटवारी सरकारी कार्य से महिला के घर पहुंचे। वहां महिला का पुत्र मौजूद था। उसने पटवारी को बताया कि उसकी मां की मौत हो गई है। पटवारी ने घर के अंदर जाकर देखा तो महिला मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान दिखाई दिए। इसके बाद पटवारी ने पुलिस को सूचना दी। एफएसएल और डॉग स्क्वायड ने खंगाला घटनास्थल सूचना मिलते ही पपौंध पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटनास्थल पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। शव का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा। 30 वार से हत्या की आशंका, हथियार और वजह दोनों अनजान पुलिस का कहना है कि महिला के शरीर पर करीब 30 धारदार हथियार के वार के निशान हैं। प्रथमदृष्टया किसी धारदार हथियार से हमला किए जाने की आशंका है। हत्या किसने और किस वजह से की, इसका अभी पता नहीं चल सका है। यह भी पढ़ें:कटनी की निलंबित डीएसपी नेहा पच्चीसिया पर शिकंजा, विदेश भागने की आशंका में लुकआउट नोटिस की तैयारी 'सभी पहलुओं से जांच जारी' पपौंध थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। महिला के पुत्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
#CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Shahdol ##shahdolNews#mpNews #शहडोलहत्या #पपौंधहत्या #गांजरमलैचाहत्या #महिलाकीहत्या #60वर्षीयमहिलाहत्या #धारदारहथियारसेहत्या #शहडोलक्राइम #पपौंधक्राइमन्यूज #महिलाहत्याकांड #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 30, 2026, 09:37 IST
मध्य प्रदेश: 60 साल की महिला की बेरहमी से हत्या, शरीर पर धारदार हथियार से किए 30 वार; बेटा हिरासत में #CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Shahdol ##shahdolNews#mpNews #शहडोलहत्या #पपौंधहत्या #गांजरमलैचाहत्या #महिलाकीहत्या #60वर्षीयमहिलाहत्या #धारदारहथियारसेहत्या #शहडोलक्राइम #पपौंधक्राइमन्यूज #महिलाहत्याकांड #VaranasiLiveNews
