बड़े भाई का बेरहमी से कत्ल: चाकू से गोदा, फिर ईंट से कुचला सिर, नफरत इतनी कि लाश के साथ भी किया ये काम
आगरा के मलपुरा गांव बाईखेड़ा में किसान अनीत उर्फ गणेशी यादव की हत्या जमीन के विवाद में छोटे भाई ने की थी। पुलिस ने बताया कि खेत पर सोते समय चाकू से वार किए थे। जान बचाने के लिए बड़े भाई ने काफी प्रयास किया मगर छोटा भाई एक के बाद एक चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार करता रहा। गर्दन, सिर, पेट और कमर पर गोद दिया। बाद में ईंट से सिर पर प्रहार किए थे। शव को बिस्तर में लपेटकर बाइक से फेंक आया था। पुलिस ने रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्याकांड में अपने चाचा के शामिल होने की बात कही है। इस पर पूछताछ की जा रही है। गांव बाईखेड़ा स्थित खेत में बने अपने पशु बाड़े से बृहस्पतिवार रात को लापता हुए 30 वर्षीय अनीत उर्फ गणेशी यादव का शव शनिवार को नहर किनारे 10 फीट गहरे गड्ढे में मिला था। यह गड्ढा गंगाजल की पाइप लाइन के खोदा गया था। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के छोटे भाई मनीष को गिरफ्तार किया था।
#CityStates #Agra #Firozabad #Mainpuri #Mathura #UttarPradesh #AgraMurder #BrotherKilledBrother #LandDisputeMurder #FarmerMurder #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 11, 2026, 04:45 IST
बड़े भाई का बेरहमी से कत्ल: चाकू से गोदा, फिर ईंट से कुचला सिर, नफरत इतनी कि लाश के साथ भी किया ये काम #CityStates #Agra #Firozabad #Mainpuri #Mathura #UttarPradesh #AgraMurder #BrotherKilledBrother #LandDisputeMurder #FarmerMurder #VaranasiLiveNews
