UP: नाबालिग बहन का कत्ल कर छत पर सो गया भाई, जरा सी चूक से पकड़ा गया 'कातिल' का झूठ; पहले कहता रहा ये बात

मुरादाबाद के कुंदरकी इलाके के ग्राम फरहेदी खुर्द में रविवार की रात बड़े भाई ने अपनी नाबालिग बहन की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी युवक छत पर जाकर सो गया। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे छत से ही पकड़ा है। पहले तो वह कहता रहा कि कुछ लोग घर में आए थे और उन्होंने उसकी बहन की हत्या कर दी। लेकिन जब कड़ाई से पूछताछ की गई तो जुर्म कबूल कर लिया। बताया जाता है कि वह छेड़छाड़ के मामले में जेल भी जा चुका है। परिवार वालों का कहना है कि वह कभी कभी अजीब हरकतें करने लगता था। अचानक आक्रामक हो जाता है। लेकिन यह लोग पुलिस को कोई ऐसा रिकार्ड नहीं दिखा सके जिससे पता चलता कि उसका इलाज चल रहा था।

#CityStates #Moradabad #UttarPradesh #MoradabadMurder #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 28, 2026, 13:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: नाबालिग बहन का कत्ल कर छत पर सो गया भाई, जरा सी चूक से पकड़ा गया 'कातिल' का झूठ; पहले कहता रहा ये बात #CityStates #Moradabad #UttarPradesh #MoradabadMurder #VaranasiLiveNews