यूपी: बहन की गिरफ्तारी के बाद मुठभेड़ में भाई भी अरेस्ट, आवास दिलाने के नाम पर करता था ठगी; नौ केस हैं दर्ज

आजमगढ़ में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर पुलिया के पास रविवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में नौ मुकदमों में वांछित आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी की पहचान मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बेला कलेशपुर उर्फ किशनपुर निवासी साहब रामके रूप में हुई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष कप्तानगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब एक बजे पुलिस पासीपुर पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गोपालगंज की तरफ से मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने टार्च की रोशनी से उसे रुकने का इशारा किया। आरोप है कि खुद को पुलिस से घिरा देखकर उसने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई।

#CityStates #Varanasi #Azamgarh #PoliceEncounter #AccusedInjured #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 12, 2026, 09:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: बहन की गिरफ्तारी के बाद मुठभेड़ में भाई भी अरेस्ट, आवास दिलाने के नाम पर करता था ठगी; नौ केस हैं दर्ज #CityStates #Varanasi #Azamgarh #PoliceEncounter #AccusedInjured #VaranasiLiveNews