Rohtak News: खंडित देवी-देवताओं की मूर्तियों, तस्वीरों व मंदिरों को भेजा गतौली धाम
रोहतक। सुनो नहरों की पुकार मिशन के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की ओर से सौंपी गई देवी-देवताओं की मूर्तियों, तस्वीरों, वस्त्र व खंडित मंदिरों को मंगलवार को जींद जिले के गतौली धाम में भेजा। यहां धार्मिक सामान का माह की प्रत्येक पूर्णिमा को उचित विधि-विधान के साथ निस्तारण किया जाता है। मिशन संस्थापक मुख्य संरक्षक एवं जाट कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डॉ. जसमेर सिंह ने बताया कि नवरात्रों के दौरान व प्रतिदिन श्रद्धालु देवी-देवताओं की खंडित व पुरानी मूर्तियां, तस्वीर, वस्त्र दिल्ली बाईपास के नजदीक नहरों के पुलों के साथ बनाए गए स्थान पर रख जाते हैं। मिशन के वरिष्ठ सदस्य डॉ. रविंद्र नांदल व समाजसेवी ईश्वर दलाल ने बताया कि धार्मिक सामान को एकत्रित कर जींद जिले के गोविंद धाम गतौली में भेजा जाता है। वहां के सेवक पूर्णिमा के दिन सारे सामान का शुद्धिकरण करते हैं। अलग-अलग करके कुछ सामान का कुंड की अग्नि में विसर्जन कर देते हैं। साथ ही, कुछ सामान की ईंटें बनाकर देश के मंदिरों की नींव में लगाने के लिए भेज देते हैं ताकि हमारी आस्था का किसी प्रकार से निरादर न हो। गाड़ी का किराया सभी सदस्य प्रत्येक माह मिलकर एकत्रित कर लेते हैं। इस दौरान साहब सिंह धामड, डॉ. संतलाल बुधवार, राजवीर सिंह, रणबीर मलिक, सुरेश मलिक, राजेंद्र दहिया, कैप्टन जगबीर मलिक, गौरव मलिक व कृष्णा रहबारी आदि मौजूद रहे।
#BrokenIdols #Images #AndTemplesOfDeitiesWereSentToGatauliDham. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 14, 2026, 20:06 IST
Rohtak News: खंडित देवी-देवताओं की मूर्तियों, तस्वीरों व मंदिरों को भेजा गतौली धाम #BrokenIdols #Images #AndTemplesOfDeitiesWereSentToGatauliDham. #VaranasiLiveNews
