यूपी में बृजेश गंझू का एनकाउंटर: नाम अनेक, जुर्म बेहिसाब, निशाने पर रहते थे ये लोग; राजनीति में आजमाई किस्मत
यूपी एटीएस के साथ मुठभेड़ में ढेर टीएसपीसी का मुखिया बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता नाम बदलने में भी माहिर था। वह अनेक नाम के साथ बेहिसाब जुर्म करता गया। हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, लेवी वसूली, आपराधिक षड्यंत्र, आर्म्स एक्ट जैसे अपराध करता था। हर अपराध नाम बदलकर करता था। एटीएस के मुताबिक उसके खिलाफ बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता उर्फ सरदार, उर्फ तुषार, उर्फ रंजन, उर्फ फूलचंद, उर्फ दुलारचंद के नाम प्राथमिकी में दर्ज है। वह पुलिसकर्मियों को ज्यादा निशाना बनाता था। पुलिसकर्मियों की हत्या कर देता था।
#CityStates #Varanasi #UttarPradesh #UpEncounter #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 21, 2026, 09:46 IST
यूपी में बृजेश गंझू का एनकाउंटर: नाम अनेक, जुर्म बेहिसाब, निशाने पर रहते थे ये लोग; राजनीति में आजमाई किस्मत #CityStates #Varanasi #UttarPradesh #UpEncounter #VaranasiLiveNews
