Sant Kabir Nagar News: मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात उड़ाए
कोतवाली क्षेत्र के डीघा बाईपास की घटना संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के डीघा बाईपास स्थित बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कौशल्या देवी ने तहरीर में बताया कि वह 11 मई को परिवार सहित अपनी बहन के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र स्थित छितौना गांव गई थी। 16 मई की शाम करीब पांच बजे जब परिवार के साथ लौटीं तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। कमरे में जाने पर वहां का ताला भी टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर बक्से, आलमारी में रखे कीमती जेवरात और करीब 90 हजार रुपये गायब मिले। कुछ दिन पहले रोहित कुमार नामक युवक ने उन्हें धमकी दी थी। उनका कहना है कि रोहित कुमार उनके घर से करीब 100 मीटर दूर किराये के मकान में रहता है। पीड़िता ने रोहित कुमार और सूरज पुत्र संदीप पर चोरी में शामिल होने की आशंका जताई है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#BreakingTheLockOfTheHouse #TheyStoleCashAndJewellery. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 02:52 IST
Sant Kabir Nagar News: मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात उड़ाए #BreakingTheLockOfTheHouse #TheyStoleCashAndJewellery. #VaranasiLiveNews
