लॉ कॉलेज में युवती की हत्या: क्लासरूम में ऐसा क्या हुआ कि भड़क गया सिरफिरा, संदीप कौर के मर्डर की पूरी कहानी

पंजाब के तरनतारन के गांव उसमां स्थित माई भागो लॉ कॉलेज में सोमवार को जो हुआ उसे जानकर हर कोई हैरान है। लॉ कॉलेज में सुबह सवा नौ गोली चलने की आवाज गूंजी। यह आवाज क्लासरूम से आई। महज दो सेकंड में दो गोलियां चली और कमरे में खून फैल गया। इस घटना से पूरे कॉलेज में सनसनी फैल गई। दरअसल लॉ के छात्र प्रिंसराज सिंह ने पहले अपनी क्लासमेट संदीप कौर को गोली मारी और फिर खुद को भी शूट कर दिया। आरोपी छात्र बैग में पिस्टल लेकर क्लासरूम में पहुंचा था। इस घटना की वजह एकतरफा प्यार है। आरोपी प्रिंसराज सिंह ने छात्रा संदीप कौर को एक दिन पहले फोन पर प्रपोज किया था। संदीप कौर ने उसे मना कर दिया था। सोमवार को कॉलेज खुलते ही प्रिंसराज सिंह ने दोबारा संदीप कौर को क्लासरूम में प्रपोज किया। छात्रा ने फिर से उसे मना कर दिया। इससे तिलमिलाए प्रिंसराज सिंह ने बैग से पिस्टल निकाली और संदीप कौर के सिर पर गोली मार दी। महज दो सेकंड बाद प्रिंसराज ने खुद की कनपटी पर पिस्टल सटाक गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पढ़ाई कर जज बनना चाहती थी संदीप कौर गांव उसमां के लॉ कालेज में नौशहरा पन्नूआं निवासी हीरा सिंह की बेटी संदीप कौर पढ़ाई करती थी। इसी कक्षा में गांव मलिया निवासी जगजीत सिंह का लड़का प्रिंसराज सिंह उक्त छात्रा को कई दिनों से तंग-परेशान कर रहा था। छात्रा की मां हरजिंदर कौर मुताबिक उसके पति की मौत हो चुकी है। उसकी सात बेटियां हैं। इनमें से संदीप कौर लॉ की पढ़ाई करके जज बनना चाहती थी। बड़ी मेहनत से उसने अपनी बेटी का लॉ कालेज में दाखिला करवाया था, लेकिन प्रिंसराज सिंह उसके घर में आकर लड़की को प्रेम का प्रस्ताव देता रहा। जो लड़की ने ठुकरा दिया। एकतरफा प्यार में गई दोनों की जान रविवार को प्रिंसराज सिंह ने संदीप कौर को फोन पर दोबारा प्रपोज किया। छात्रा ने मना करके अपने परिवार को सारी जानकारी दी। सोमवार की सुबह सवा नौ बजे संदीप कौर क्लासरूम में अपनी सहेली के साथ बैंच पर बैठी थी। तभी वहां पर प्रिंसराज आया व दोबारा प्रपोज करने लगा। छात्रा ने जब मना किया तो सिरफिरे आशिक ने पिस्टल निकालकर उसके माथे पर गोली मार उसे ढेर कर दिया। प्रिंसराज ने भी खुद की कनपटी पर गोली मारी। इस घटना के बाद कॉलेज प्रबंधक भी मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही डीएसपी जगबीर सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। कॉलेज के सुरक्षा प्रबंधों पर उठे सवाल माई भागो लॉ कॉलेज में सिरफिरा आशिक पिस्टल लेकर कैसे पहुंचा, यह सवाल संदीप कौर के स्वजनों ने उठाया। मां हरजिंदर कौर, बहन सुमनदीप कौर ने बताया कि घटना का जब पता चला तो वह मौके पर पहुंचे, लेकिन उन्हें 15 मिनट तक गेट बंद करके बाहर रखा गया। उधर, कक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को पुलिस ने कब्जे में लेकर गहन पड़ताल शुरू कर दी है।

#Crime #Chandigarh-punjab #LawCollege #TarnTaran #Murder #Punjab #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 11:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




लॉ कॉलेज में युवती की हत्या: क्लासरूम में ऐसा क्या हुआ कि भड़क गया सिरफिरा, संदीप कौर के मर्डर की पूरी कहानी #Crime #Chandigarh-punjab #LawCollege #TarnTaran #Murder #Punjab #VaranasiLiveNews