मुक्केबाजी: झांसी के तीन मुक्केबाजों ने फाइनल में बनाई जगह

झांसी। चित्रकूट मेजबानी में आयोजित की जा रही जूनियर बालक वर्ग राज्य स्तरीय समन्वय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन चित्रकूट में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में झांसी स्पोर्ट्स हॉस्टल के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। रविवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें झांसी के पांच मुक्केबाजों में से तीन मुक्केबाजों ने अपने भर वर्ग के प्रतिद्वंदी मुक्केबाज को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।सत्यम गुप्ता 54 किलो भार वर्ग में अपनी फुर्ती और सटीक पंचों के दम पर कानपुर के मुक्केबाज को एकतरफा मुकाबले में परास्त किया। अभिनव सिंह ने 66 किलो भार वर्ग में दमदार खेल दिखाते हुए मेरठ के मुक्केबाज को हराकर अपनी जीत का परचम लहराया। दीपक यादव ने 70 किलो भार वर्ग में जबरदस्त पंचों का प्रदर्शन किया और गोरखपुर के मुक्केबाज को परास्त कर फाइनल मुकाबले का टिकट कटवाया।फाइनल में एक साथ तीन मुक्केबाजों के पहुंचने पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह पटेल, मुक्केबाजी कोच सुनील कुमार, डॉ रोहित पांडेय, अब्दुल हमीद,निसार खान मैनेजर राघवेंद्र नामदेव,जितेंद्र आदि ने बधाई और आगे मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दी।

#Boxing:ThreeBoxersFromJhansiMadeItToTheFinals #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 13, 2026, 02:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मुक्केबाजी: झांसी के तीन मुक्केबाजों ने फाइनल में बनाई जगह #Boxing:ThreeBoxersFromJhansiMadeItToTheFinals #VaranasiLiveNews