Gorakhpur News: रोहिन नदी में डूबे युवक का चौथे दिन मिला शव
- मछली पकड़ने के दौरान गहरे पानी में चला गया था युवक- एसडीआरएफ और गोताखोर कर रहे थे तलाशजंगल कौड़िया। चिलुआताल थाना क्षेत्र के चिउटहा गांव के पास रोहिन नदी में डूबे युवक का शव बृहस्पतिवार को बरामद कर लिया गया। चार दिन से पुलिस, एसडीआरएफ और गोताखोर उसकी तलाश में जुटे थे। चिउटहा गांव निवासी मनीष कुमार (28) पुत्र धुरुप नारायण सोमवार को चिउटहा पुल के पास रोहिन नदी में मछली पकड़ने गया था। बताया जा रहा है कि नदी में बड़ी संख्या में मछलियां मरकर पानी में उतराई हुई थीं। इसी दौरान मनीष गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजन और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। बाद में चिलुआताल पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ की टीम और गोताखोर मौके पर पहुंचे। सोमवार से लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। आखिरकार बृहस्पतिवार को शव बरामद हुआ। लेखपाल भूपेंद्र देव ने बताया कि घटना के बाद से वह और तहसील के अधिकारी मौके पर निगरानी कर रहे थे। नायब तहसीलदार नीलम त्रिपाठी ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है। चिलुआताल पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
#BodyOfYouthWhoDrownedInRohinRiverFoundOnTheFourthDay #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 27, 2026, 03:06 IST
Gorakhpur News: रोहिन नदी में डूबे युवक का चौथे दिन मिला शव #BodyOfYouthWhoDrownedInRohinRiverFoundOnTheFourthDay #VaranasiLiveNews
