Jagdalpur: नदी किनारे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, पांच दिनों से लापता था जावा नाग

जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के इंद्रावती नदी किनारे गुरुवार की सुबह एक युवक का शव बरामद होने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के तत्काल बाद जहां पुलिस का जमावड़ा लगाना शुरू हो गया तो वही शव को देखने आसपास के लोग मौके पर आ पहुँचे। पुलिस ने इस दौरान मृतक की शिनाख्त करते हुए परिजनों को बुलाया। जहां शव को पीएम के लिए मेकाज रवाना किया गया। मामले की जानकारी देते हुए कोतवानदी किनारे मिला युवक का शव, 5 दिनों से था लापताली थाना प्रभारी ने बताया कि पनारापारा में ही रहने वाला जावा नाग 35 वर्ष जो विगत 5 दिनों से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन भी की। लेकिन कही भी युवक का पता नही चला। परिजनों के अनुसार मृतक शराब का आदी था। उसके शराब सेवन से ही परिजन भी काफी नाराज थे। 5 दिन पहले जब जावा गायब हुए तो परिजन काफी परेशान हुए और युवक की खोजबीन की। लेकिन सफल नही हो पाए। आज सुबह कुछ लोगों ने शव को इंद्रावती नदी के किनारे डीकपोज स्थिति में देखने के बाद पुलिस को सूचना दिया गया। जहाँ शव को पीएम के लिए मेकाज भेजा गया।

#CityStates #Crime #Jagdalpur #JagdalpurNews #JagdalpurTodayNews #JagdalpurNewsToday #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 12:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jagdalpur: नदी किनारे युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, पांच दिनों से लापता था जावा नाग #CityStates #Crime #Jagdalpur #JagdalpurNews #JagdalpurTodayNews #JagdalpurNewsToday #VaranasiLiveNews