Agra: सीकरी के गुलिस्तान गेट के समीप मिला युवक का शव, माैत पर ये बोले परिजन; जांच में जुटी पुलिस

आगरा के फतेहपुर सीकरी के आगरा गेट मार्ग पर होटल गुलिस्तान पार्किंग गेट के समीप सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कोक सिंह (पुत्र रामप्रसाद) निवासी ग्राम मालोनी खुर्द, थाना कौलारी, जिला धौलपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। मृतक के भाई राकेश पुत्र रामप्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कोक सिंह एक अगस्त को घर से निकले थे। सोमवार सुबह सूचना मिली कि उनका शव होटल गुलिस्तान पार्किंग गेट के पास पड़ा हुआ है। परिजनों ने तहरीर में मृत्यु का कारण अज्ञात बताया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

#CityStates #Agra #AgraNews #UpPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 03, 2026, 19:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra: सीकरी के गुलिस्तान गेट के समीप मिला युवक का शव, माैत पर ये बोले परिजन; जांच में जुटी पुलिस #CityStates #Agra #AgraNews #UpPolice #VaranasiLiveNews