UP: लापता किशोरी की अर्धनग्न लाश, पास ही मिला ये सामान, चप्पल भी मिलीं; दरिंदगी के बाद कत्ल की आशंका

यूपी के उन्नाव के अजगैन कोतवाली इलाके के एक गांव से शनिवार रात 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। उसका अर्धनग्न शव रविवार को गांव से 500 मीटर दूर खेत में मिला। किशोरी के गले में कसने के निशान थे और मां ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। किशोरी शनिवार रात करीब सात बजे खाना खाने के बाद अचानक घर से लापता हुई थी। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश की। रविवार दोपहर बाद करीब तीन बजे उसका शव मिलने की सूचना मिली। शव के पास दुपट्टे की पट्टी और चप्पल भी बरामद हुई। ग्रामीणों में चर्चा है कि इसी दुपट्टे से गला कसकर किशोरी की हत्या की गई। सूचना पर अजगैन कोतवाल सुरेश कुमार और सीओ तेज बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया। पुलिस अधीक्षक भी अजगैन कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी की। परिजनों को घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया गया है।

#CityStates #Kanpur #Unnao #UttarPradesh #UnnaoMurder #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 09:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: लापता किशोरी की अर्धनग्न लाश, पास ही मिला ये सामान, चप्पल भी मिलीं; दरिंदगी के बाद कत्ल की आशंका #CityStates #Kanpur #Unnao #UttarPradesh #UnnaoMurder #VaranasiLiveNews