Sonipat News: फंदे पर मिला दो बच्चों के पिता का शव

सोनीपत। गांव बढ़खालसा में परिवार के साथ किराये के मकान में रह रहे युवक का शव रविवार को सुबह फंदे पर लटका मिला है। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के गांव डिलारी निवासी अरविंद्र (35) काफी समय से बढ़खालसा में किराये पर रह रहे थे। वह रात 11 बजे तक परिवार के साथ बैठे रहे। उसके बाद वह अलग कमरे में जाकर सो गए। रविवार सुबह परिजन उठे तो उन्हें अरविंद्र को कमरे के अंदर फंदे पर लटका हुआ पाया। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना राई थाना पुलिस को दी। अरविंद्र की मौत से उनके दो बच्चों के सिर से बाप का साया उठ गया। वह अपने पीछे बड़ी बेटी नैंसी (10) व छोटे बेटे डब्बू (8) को छोड़ गए।

#BodyOfFatherOfTwoFoundHanging #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 17:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: फंदे पर मिला दो बच्चों के पिता का शव #BodyOfFatherOfTwoFoundHanging #VaranasiLiveNews