Fatehabad: टोहाना के कल्पना चावला पार्क में मिला धड़, सिर और पैर गायब; जांच में जुटी पुलिस
फतेहाबाद जिले के टोहाना में रेलवे रोड स्थित कल्पना चावला पार्क में शुक्रवार को फव्वारों के पास गंदगी के बीच एक मानव धड़ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पाकर पंहुची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। सिर और पैर गायब, गंदगी के बीच सड़ रहा था धड़ प्रत्यक्षदर्शी नवजोत ढिल्लो के अनुसार शव की हालत काफी पुरानी है। सिर और पैर गायब हैं, केवल धड़ का हिस्सा दिखाई दे रहा है। दुर्गंध और सड़न के कारण पहचान करना मुश्किल हो रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने धड़ को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया है। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा धड़ सामाजिक कार्यकर्ता एवं गोताखोर नवजोत सिंह ढिल्लों ने बताया कि धड़ को कब्जे में लेकर तुरंत पहचान के लिए भेजा जाए, ताकि कानूनी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके। उन्होंने बताया कि नहरों और आसपास के क्षेत्रों से पहले भी अज्ञात शव मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। मृत्यु का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव की शिनाख्त और मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पार्क से एक शव बरामद हुआ है जिसका सिर और पैर नहीं है। नागरिक अस्पताल के शव गृह में पहुंचाया जा रहा है और घटना की जांच शुरू कर दी है।
#CityStates #Fatehabad #DeadBodyFoundInKalpanaChawlaParkInTohana #FatehabadNews #FatehabadCrimeNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 19:09 IST
Fatehabad: टोहाना के कल्पना चावला पार्क में मिला धड़, सिर और पैर गायब; जांच में जुटी पुलिस #CityStates #Fatehabad #DeadBodyFoundInKalpanaChawlaParkInTohana #FatehabadNews #FatehabadCrimeNews #VaranasiLiveNews
