Barabanki: बंद घर में फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव, दोनों परिवारों ने नहीं दी तहरीर; पुलिस कर रही जांच
यूपी के बाराबंकी में शुक्रवार सुबह बंद पड़े एक मकान के परिसर में लगे अमरूद के पेड़ से युवक-युवती के शव दुपट्टे से बने फंदे में लटके मिले। ग्रामीणों के अनुसार अमरूद का पेड़ झुका हुआ था और दोनों के पैर जमीन को छू रहे थे। इससे मामला संदिग्ध लग रहा है। ग्रामीणों की भीड़ के बीच पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना प्रथमदृष्टया आत्महत्या बताई जा रही है, मगर मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगी। घटना मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के लालपुर करौता गांव की है। गांव में बंद पड़ी राइस मिल के पीछे मारूफ का मकान है। वह पिछले लगभग 20 वर्षों से परिवार सहित शहर में रह रहे हैं। सुबह करीब 10 बजे एक ग्रामीण ने मकान के भीतर अमरूद के पेड़ की डाल से युवक और युवती के शव लटके देखे तो शोर मचाया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
#CityStates #Barabanki #Lucknow #UttarPradesh #BarabankiPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 27, 2026, 19:52 IST
Barabanki: बंद घर में फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव, दोनों परिवारों ने नहीं दी तहरीर; पुलिस कर रही जांच #CityStates #Barabanki #Lucknow #UttarPradesh #BarabankiPolice #VaranasiLiveNews
