Kangra News: चैलेंजर ट्रॉफी के महिला वर्ग में चैंपियन बनी ब्लू टीम
धर्मशाला। महिला सीनियर टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में टीमने ब्लू ने टीम रेड को 4 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ब्लू ने 4 विकेट पर 151 रन बनाए। जवाब में टीम रेड 20 ओवर में 6 विकेट पर 147 रन ही बना सकी।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम ब्लू के लिए कप्तान सोनल ने शानदार 72 और मोनिका देवी ने 40 रन बनाए, जिससे टीम ने 151 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। रेड टीम की ओर से ललिता, निकिता और नेहा ने एक-एक विकेट लिया।जवाब में 152 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम रेड की शुरुआत खराब रही। हालांकि, कप्तान शिवानी ने एक छोर संभालते हुए 48 गेंदों में नाबाद 70 रन की बेहतरीन पारी खेली और आखिरी गेंद तक मैच को रोमांचक बनाए रखा। नैन्सी शर्मा ने 21 और पूजा ने 12 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम 147 रन ही बना सकी। टीम ब्लू की ओर से कुंजम गिरी ने 21 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि प्राची, श्वेता और सोनल को एक-एक विकेट मिला। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में चैलेंजर ट्रॉफी के महिला वर्ग के फाइनल में विजेता ब्लू टीम जशन मना धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में चैलेंजर ट्रॉफी के महिला वर्ग के फाइनल में विजेता ब्लू टीम जशन मना धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में चैलेंजर ट्रॉफी के महिला वर्ग के फाइनल में विजेता ब्लू टीम जशन मना
#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 21:32 IST
Kangra News: चैलेंजर ट्रॉफी के महिला वर्ग में चैंपियन बनी ब्लू टीम #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
