राजपार्क में पुरानी रंजीश का खूनी अंत: शोक में था परिवार, तभी अचानक आए 10 हमलावर और चाकू से किए ताबड़तोड़ वार
राजपार्क इलाके में सोमवार की रात पुरानी रंजिश में हमलावरों ने दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें 45 साल के महेश की मौत हो गई, वहीं उनके चचेरे भाई मुकेश (35) घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत चार को पकड़ा है। पहचान प्रिंस उर्फ अरुण, राहुल और भरत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के परिवार के हवलदार प्रदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की है, जिसपर पीड़ित परिवार ने मामले में शामिल होने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक महेश परिवार के साथ क्यू ब्लॉक मंगोलपुरी में रहते थे। परिवार में पत्नी संगीता और दो बेटे हैं।
#CityStates #DelhiNcr #DelhiCrime #DelhiMurder #DelhiNews #DelhiPolice #CrimeInDelhi #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 04:24 IST
राजपार्क में पुरानी रंजीश का खूनी अंत: शोक में था परिवार, तभी अचानक आए 10 हमलावर और चाकू से किए ताबड़तोड़ वार #CityStates #DelhiNcr #DelhiCrime #DelhiMurder #DelhiNews #DelhiPolice #CrimeInDelhi #VaranasiLiveNews
