Gurugram News: चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस और जीएसटी दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

फोटोबादशाहपुर। चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस एवं जीएसटी दिवस के अवसर पर आईसीएआई गुरुग्राम शाखा और हरियाणा राज्य के आबकारी एवं कराधान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अभियान में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, जीएसटी अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेते हुए 75 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम का संयोजन सीए अजय शर्मा, अध्यक्ष टैक्सेशन समिति, आईसीएआई गुरुग्राम शाखा और सीए विपिन अग्रवाल, अध्यक्ष, आईसीएआई गुरुग्राम शाखा की ओर से किया गया। रक्त संग्रहण का कार्य इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के ब्लड बैंक ने सर्वेशम मंगलम संस्था के सहयोग से संपन्न कराया। संवाद

#BloodDonationCampsOrganizedOnCharteredAccountantsDayAndGSTDay. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 19:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस और जीएसटी दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित #BloodDonationCampsOrganizedOnCharteredAccountantsDayAndGSTDay. #VaranasiLiveNews