Bareilly News: कासगंज स्टेशन पर ब्लॉक निरस्त तय समय पर चलाई जाएंगीं ट्रेनें

बरेली। कासगंज रेलवे स्टेशन पर एफओबी के गर्डर लॉन्चिग के लिए प्रस्तावित ब्लॉक निरस्त कर दिया गया है। इससे संबंधित ट्रेनों का संचालन पूर्व निर्धारित समय के अनुसार होगा। इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि 28 व 29 अक्तूबर और एक से चार नवंबर तक सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक तीन घंटे का ब्लॉक प्रस्तावित था। ब्लॉक के चलते बरेली सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी संख्या 55328 को निर्धारित तिथियों पर कासगंज जंक्शन के बजाय कासगंज सिटी स्टेशन पर समाप्त करने की योजना थी। अब ब्लॉक निरस्त होने से ट्रेनें अपनी पुरानी समय सारिणी के अनुसार चलेंगी। संवाद

#BlockAtKasganjStationCancelled;TrainsWillRunOnSchedule. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 03:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: कासगंज स्टेशन पर ब्लॉक निरस्त तय समय पर चलाई जाएंगीं ट्रेनें #BlockAtKasganjStationCancelled;TrainsWillRunOnSchedule. #VaranasiLiveNews