Meerut News: भाकियू (अराजनैतिक) ने संगठन विस्तार किया

सरधना। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) द्वारा चलाए जा रहे चलो गांव की ओर संगठन विस्तार अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संगठन का विस्तार किया गया।गांव छाबड़िया में आयोजित कार्यक्रम में मनोज चौधरी और संजीव सिद्धू को छबड़िया को ग्राम अध्यक्ष, रविंद्र वर्मा को कालंद और राजेश ठाकुर को अटेरना का ग्राम अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन अमित छबड़िया ने किया। लाध्यक्ष कालू प्रधान ने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी किसानों से वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आग्रह किया। इस अवसर पर तहसील सचिव श्रीपाल, भूरा, जगमल पाल, विनोद जटौली, अभिलाष हुड्डा, गोलू, लेवी मौजूद रहे। संवाद

#BKU(Arajnaitik)ExpandedItsOrganization. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 19:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: भाकियू (अराजनैतिक) ने संगठन विस्तार किया #BKU(Arajnaitik)ExpandedItsOrganization. #VaranasiLiveNews