राम मंदिर चढ़ावा मामले में भाजपा की बयानबाजी सियासी अवसरवाद : मल्ली
धर्मशाला। राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के निदेशक एवं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पुनीत मल्ली ने राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितता के मामले पर भाजपा नेताओं की बयानबाजी को राजनीतिक अवसरवाद करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को श्रद्धालुओं की आस्था की कम और इस मुद्दे पर राजनीति करने की चिंता ज्यादा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि भगवान के नाम पर चढ़ाए गए एक-एक रुपये का हिसाब होना चाहिए। यदि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी हुई है, तो दोषियों को कानून के मुताबिक सख्त सजा मिलनी चाहिए। कांग्रेस का रुख बिल्कुल साफ है कि न तो किसी दोषी को संरक्षण मिलना चाहिए और न ही कोई कानून से ऊपर है।मल्ली ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के भाजपा नेताओं को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि वे निष्पक्ष जांच के पक्ष में हैं या नहीं। यदि भाजपा का दामन साफ है, तो उसे जांच से घबराने की बजाय इसका स्वागत करना चाहिए। जांच पूरी होने से पहले केवल राजनीतिक बयान देकर जनता को गुमराह करना और धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
#KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 19:25 IST
राम मंदिर चढ़ावा मामले में भाजपा की बयानबाजी सियासी अवसरवाद : मल्ली #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #VaranasiLiveNews
