Ujjain News: भाजपा की प्रचंड जीत के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना, प्रधानमंत्री गृहमंत्री और भाजपा के चिन्ह की तस्वीर रखकर करवाई विशेष पूजा
उज्जैन। बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम, पुडुचेरी कुल पांच राज्यों के चुनावी परिणाम आज दोपहर तक घोषित हो जाएंगे। इन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत हो इसी कामना को लेकर आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के चिन्ह की तस्वीर रखकर विशेष पूजन अर्चन करवाया गया और यह कामना की गई कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी पर बना रहे।कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में वैसे तो आज प्रतिदिन की तरह ही भस्म आरती हुई लेकिन इस दौरान अहमदाबाद गुजरात से गृहमंत्री अमित शाह के फिटनेस कोच मृग्नेश जोशी भाजपा की प्रचंड जीत की कामना को लेकर बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे थे जिन्होंने पांच राज्यों में भाजपा की जीत के लिए प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और भाजपा के चिन्ह की तस्वीर रखवाकर विशेष पूजन अर्चन करवाया। मृगनेश जोशी ने गर्भगृह की चौखट से दुग्ध अभिषेक और रुद्राभिषेक किया और भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के लिए प्रार्थना की।सनातन की सरकार बनेइस दौरान कोलकाता से बाबा महाकाल के दर्शन करने आए एक श्रद्धालुओं के एक समूह ने कहा कि आज बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आए थे। हमने भगवान से सनातन की सरकार बनने और राष्ट्र की प्रगति की मनोकामना की। भाजपा की जीत के लिए हुआ पूजन- फोटो : credit
#"BJPSeeksMahakal'sBlessing:SpecialPujaHeldForCrushingVictory" #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 04, 2026, 09:15 IST
Ujjain News: भाजपा की प्रचंड जीत के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना, प्रधानमंत्री गृहमंत्री और भाजपा के चिन्ह की तस्वीर रखकर करवाई विशेष पूजा #"BJPSeeksMahakal'sBlessing:SpecialPujaHeldForCrushingVictory" #VaranasiLiveNews
