UP: 'मैं जनता के लिए रोकूंगा भी, घेरूंगा भी, नेतागीरी नहीं...'; मंत्री का काफिला रोकने वाले MLA से सवाल-जवाब

महोबा में जल जीवन मिशन योजना के तहत खोदी गई सड़कों को दुरुस्त न कराए जाने और गांव में पेयजलापूर्ति प्रभावित होने से नाराज चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के समर्थकों के साथ मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोकने से करीब आधा घंटे के लिए आवागमन थम गया। इस दौरान प्रशासन बेवश नजर आया। जैसे ही काफिला रुका नोकझोक और पुलिसकार्मियों के तीखे तेवर भी समर्थकों का गुस्सा कम नहीं कर सके। मंत्री स्वतंत्र देव नाराज ग्राम प्रधानों को धक्का देते हुए आगे बढ़े। इस दौरान लोग कहते रहे कि ''नेता गिरी नहीं चलेगी''। स्वतंत्र देव अपनी गाड़ी में बैठ गए। गाड़ी के अंदर भी विधायक और मंत्री के बीच बहस हुई। लोग नारेबाजी करते रहे। महोबा में नमामि गंगा योजना के कार्यों को लेकर हुए विवाद के बाद जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का कहना था कि योजना से जुड़े सभी कार्य 20 दिनों में पूरे करा लिए जाएंगे। मामले को लेकर चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत से अमर उजाला ने बातचीत की। प्रस्तुत हैं खास अंश।

#CityStates #Kanpur #Mahoba #UttarPradesh #BrijbhushanRajput #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jan 31, 2026, 11:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: 'मैं जनता के लिए रोकूंगा भी, घेरूंगा भी, नेतागीरी नहीं...'; मंत्री का काफिला रोकने वाले MLA से सवाल-जवाब #CityStates #Kanpur #Mahoba #UttarPradesh #BrijbhushanRajput #VaranasiLiveNews