भाजपा ने एक साल में ही दिल्ली का सत्यानाश कर दिया : केजरीवाल

राजधानी में बढ़ती हत्या की घटनाओं को लेकर बोला हमलाअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली।राजधानी में बढ़ती हत्या की घटनाओं और नालों-गड्ढों में गिरकर हो रही मौतों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने सिर्फ एक साल में ही पूरी दिल्ली का सत्यानाश कर दिया है और सरकार को जनता की जान की कोई परवाह नहीं है।केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि दिल्ली में लगातार हो रही मौतें और आपराधिक घटनाएं सरकार की लापरवाही को दर्शाती हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर और कितनी लोगों की मौत के बाद सरकार जागेगी। उनके मुताबिक राजधानी में कानून-व्यवस्था और बुनियादी ढांचे की स्थिति चिंताजनक हो गई है।उधर, आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब राजधानी में 24 घंटे के अंदर कई हत्याएं हो रही हैं और लोग नालों में गिरकर जान गंवा रहे हैं, तब जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग मौन हैं। उन्होंने कहा कि पहले उपराज्यपाल तत्कालीन आप सरकार की कमियां निकालने के लिए सक्रिय रहते थे, लेकिन अब दिल्ली सरकार, एमसीडी, डीडीए और केंद्र में भाजपा की सरकार है तो कोई जवाबदेही नजर नहीं आ रही है।

#BJPHasDestroyedDelhiInJustOneYear:Kejriwal #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 19:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




भाजपा ने एक साल में ही दिल्ली का सत्यानाश कर दिया : केजरीवाल #BJPHasDestroyedDelhiInJustOneYear:Kejriwal #VaranasiLiveNews