Sonipat News: जींद रैली की तैयारियों में जुटी भाजपा, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

गन्नौर। भाजपा गन्नौर विधानसभा की बैठक शुक्रवार को मार्केट कमेटी कार्यालय के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में 17 जुलाई को जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित रैली को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पूर्व भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र कौशिक व सोनीपत लोकसभा संयोजक आजाद सिंह नेहरा ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया व रैली में लोगों को लेकर जाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी। इस दौरान एसआईआर के क्लस्टर इंचार्ज सुलेख डिडवाडा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। देवेंद्र कौशिक ने कार्यकर्ताओं से पर्यावरण संरक्षण के संदेश के तहत इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों सहित अन्य वैकल्पिक साधनों का अधिक उपयोग करने का भी आह्वान किया गया। बैठक में नपाध्यक्ष अरुण त्यागी, मार्केट कमेटी चेयरमैन निशांत छौक्कर, वाइस चेयरमैन योगेश कौशिक, नरेंद्र भारतीय, राजकुमार कटारिया, मंडल अध्यक्ष संजय गौतम, श्रवण कौशिक, अजय जैन, गौरव कामरा, भूषण हसीजा भी मौजूद रहे।

#BJPGearsUpForJindRally;ResponsibilitiesAssignedToPartyWorkers. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 19:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: जींद रैली की तैयारियों में जुटी भाजपा, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां #BJPGearsUpForJindRally;ResponsibilitiesAssignedToPartyWorkers. #VaranasiLiveNews