घोषणाएं नहीं करती, वादों को धरातल पर उतारती है भाजपा : नायब सैनी
अंबाला सिटी। नगर निगम चुनाव के प्रचार के लिए वीरवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अंबाला पहुंचे। उन्होंने अंबाला सिटी में आयोजित सभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा देशहित और राष्ट्रप्रेम की पार्टी है, जो केवल घोषणाएं नहीं करती बल्कि वादों को धरातल पर उतारती है। सैनी ने आम आदमी पार्टी (आप) को घेरते हुए कहा कि पंजाब की सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के बजाय नशे की दलदल में धकेल दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब का विकास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव है।मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और आप पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि हिमाचल और पंजाब में महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के वादे खोखले साबित हुए। उन्होंने तंज कसा कि इन पार्टियों ने महिलाओं के खाते में पांच पैसे तक नहीं भेजे, जबकि हरियाणा की भाजपा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये देने का वादा पूरा किया है। सीएम सैनी ने पंजाब की कानून व्यवस्था और हालिया ब्लास्ट पर चिंता जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए निंदनीय बयानबाजी कर रहे हैं। संवाद सीएम नायब सिंह सैनी मंच से भाषण देते हुए। प्रवक्ता
#BJPDoesNotMakeAnnouncements #ItImplementsPromises:NayabSaini #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 08, 2026, 03:31 IST
घोषणाएं नहीं करती, वादों को धरातल पर उतारती है भाजपा : नायब सैनी #BJPDoesNotMakeAnnouncements #ItImplementsPromises:NayabSaini #VaranasiLiveNews
