Chandigarh: पार्षद सुमन शर्मा की जेठानी की गिरफ्तारी, पंजाब पुलिस घर से उठा ले गई, भाजपा नेताओं ने घेरा थाना
चंडीगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर 4 की पार्षद सुमन अमित शर्मा, जो हाल ही में आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुई थीं, उनसे जुड़ा मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। उनकी जेठानी कोमल शर्मा की पंजाब पुलिस ने गिरफ्तारी किया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, आप छोड़कर भाजपा में शामिल होना सुमन शर्मा का एक बड़ा राजनीतिक फैसला माना जा रहा था, खासकर तब जब 26 जनवरी को मेयर चुनाव प्रस्तावित हैं। इस फैसले से आप को बड़ा झटका लगा था। इसी के बाद अब राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई किए जाने के आरोप लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि मोहाली के सुहाना थाने में दर्ज एक मामले के आधार पर पंजाब पुलिस ने रविवार सुबह करीब 6 बजे मनीमाजरा के सुभाष नगर स्थित घर से कोमल शर्मा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के समय घर के अन्य सदस्य सो रहे थे। कोमल शर्मा के पति सोनू शर्मा ने बताया कि वे उस समय सुबह की सैर पर गए हुए थे। पुलिस टीम में वर्दीधारी और सिविल कपड़ों में मौजूद कर्मी शामिल थे, जिन्होंने बिना पूर्व सूचना के उन्हें अपने साथ ले गया। गौरतलब है कि कोमल शर्मा पंजाब वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड में कार्यरत रह चुकी हैं। उनकी गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जेपी मल्होत्रा सहित सैकड़ों भाजपा नेता मनीमाजरा थाने पहुंचे और गिरफ्तारी को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। भाजपा नेताओं ने इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। भाजपा नेताओं का कहना है कि राजनीतिक दबाव में निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल मामला राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर गरमाया हुआ है और आगे की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।
#CityStates #Chandigarh #Bjp #Councilot #Aap #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 11, 2026, 10:51 IST
Chandigarh: पार्षद सुमन शर्मा की जेठानी की गिरफ्तारी, पंजाब पुलिस घर से उठा ले गई, भाजपा नेताओं ने घेरा थाना #CityStates #Chandigarh #Bjp #Councilot #Aap #VaranasiLiveNews
