Gurugram News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चियों का जन्मदिन मनाया
पटौदी। महिला व बाल विकास परियोजना के तहत पटौदी के विभिन्न गांवों में आंगनबाड़ी केंद्रो पर बच्चियों का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर गांवों में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रवीनलता ने बताया कि सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कार्यक्रम करवाए जा रहे है जिनमें नुक्कड़ नाटक, जागरूकता रैली, बच्चियों के जन्मदिन आदि कार्यक्रम कराए जा रहे है। उन्होंने बताया कि ये जागरूकता अभियान सभी कम लिंगानुपात वाले गांवों में चलाया जाएगा ताकि लिंगानुपात में सुधार लाया जा सके। संवाद
#BirthdaysOfYoungGirlsWereCelebratedAtAnganwadiCenters. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 14:06 IST
Gurugram News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चियों का जन्मदिन मनाया #BirthdaysOfYoungGirlsWereCelebratedAtAnganwadiCenters. #VaranasiLiveNews
