UP: यूपी पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट, बॉडी देखकर छूटते हैं अपराधियों के पसीने; इन पर बनने जा रही वेब सीरीज!

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले मेंएएसपी देहात अनुज चौधरी इन दिनों अपनी कार्यशैली के साथ-साथ अपनी जीवनशैली से चर्चा में हैं। संभल के चर्चित सीओ रहे और अब फिरोजाबाद में तैनात अनुज चौधरी के जीवन पर फिल्म या वेब सीरीज बनाने के लिए कई बड़े प्रोडक्शन हाउस दिलचस्पी दिखा रहे हैं। जल्द ही दर्शक एक अंतरराष्ट्रीय पहलवान के पुलिस अफसर बनने के रोमांचक सफर को स्क्रिन पर देख सकेंगे। मुजफ्फरनगर के बहेड़ी गांव से निकले अनुज चौधरी का कुश्ती कॅरिअर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने अखाड़े में प्रशिक्षण लेकर देश-दुनिया में तिरंगा फहराया। खेल क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2004 में उन्हें राष्ट्रपति ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था। उन्होंने 2004 के एथेंस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा 2002 (मैनचेस्टर) और 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया था। एशियाई स्तर पर भी उन्होंने कई बार पदक जीते और वर्ष 2014 तक लगातार नेशनल चैंपियन रहे।

#CityStates #Firozabad #Agra #Meerut #Noida #Etah #Mainpuri #Mathura #UttarPradesh #AnujChaudharyBiopic #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 12:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: यूपी पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट, बॉडी देखकर छूटते हैं अपराधियों के पसीने; इन पर बनने जा रही वेब सीरीज! #CityStates #Firozabad #Agra #Meerut #Noida #Etah #Mainpuri #Mathura #UttarPradesh #AnujChaudharyBiopic #VaranasiLiveNews