जनवरी तक लागू होगी बायोफार्मा शक्ति योजना: दवाओं की कीमतें घटाने की तैयारी में सरकार; तीन चरणों में होगा काम
दवाओं की कीमतें घटाने के लिए सरकार ने ठोस खाका तैयार कर लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पूर्व में फार्मा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए घोषित की गई, बायोफार्मा शक्ति योजना अगले साल जनवरी से लागू की जा सकती है। योजना को तीन श्रेणियों में बांटने की तैयारी है।फिलहाल योजना से जुड़ा प्रस्ताव कैबिनेट के पास भेजा गया है। बायोलॉजिकल दवा निर्माण को मिलेगा प्रोत्साहन अधिकारी के अनुसार, बायोफार्मा शक्ति योजना के तहत की जा रही पहल में बायोलॉजिकल दवाएं बनाने वाली नई कंपनियों को बढ़ावा देने की तैयारी है। बायोलॉजिकल दवाएं गैर-संक्रामक रोगों (नॉन-कम्युनिकेबल डिसीज) में ज्यादा बेहतर परिणाम देती हैं, इनमें कैंसर, डायबिटीज समेत मस्कुलर डिस्ट्रोफी जैसी कई इम्यूनो बीमारियां शामिल हैं। अधिकारी के मुताबिक, इन बीमारियों में केमिकल ड्रग्स कारगर हैं, लेकिन बायोलॉजिक्स को अधिक बेहतर माना जाता है। बायोसिमिलर दवाओं के लिए समर्पित फंड दूसरी श्रेणी के तहत बायोसिमिलर दवाओं के विकास और निर्माण के लिए फंड उपलब्ध कराया जाएगा। सामान्य रूप से दवाओं का पेटेंट 20 वर्ष के लिए होता है पेटेंट की अवधि पूरी होने के बाद इन्हें कोई भी बना सकता है। मूल दवा को बायोलॉजिक्स और उसके जेनेरिक स्वरूप कोबायोसिमिलर कहा जाता है। क्लीनिकल ट्रायल को बढ़ावा तीसरी पहल के तहत देश में क्लीनिकल ट्रायल को मजबूत प्रोत्साहन दिया जाएगा। बता दें कि भारत की 140 करोड़ की आबादी ग्लोबल साउथ के 400 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करती है। यानी जो भी भारत में क्लिनिकल ट्रायल कराएगा, उसके लिए पूरा ग्लोबल साउथ खुला रहेगा, जो भारत को क्लीनिकल ट्रायल के लिए एक रणनीतिक केंद्र बनाता है। फार्मास्युटिकल्स विभाग और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद मिलकर क्लिनिकल ट्रायल साइट्स विकसित करेंगे, जिसे सरकार योजना के तहत बढ़ावा देगी।
#IndiaNews #National #BiopharmaShaktiScheme #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 26, 2026, 04:05 IST
जनवरी तक लागू होगी बायोफार्मा शक्ति योजना: दवाओं की कीमतें घटाने की तैयारी में सरकार; तीन चरणों में होगा काम #IndiaNews #National #BiopharmaShaktiScheme #VaranasiLiveNews
