Mandi News: राशन डिपुओं में बायोमेट्रिक मशीनें बनीं सिरदर्द

उपभोक्ताओं को समय पर नहीं मिल रहा राशनखाद्य आपूर्ति निगम के निदेशक को भेजा ज्ञापन17 जुलाई को शिमला में होगी प्रदेश स्तरीय बैठकसंवाद न्यूज एजेंसीमंडी। प्रदेश के सरकारी राशन डिपुओं में लगाई गईं बायोमेट्रिक (पीओएस) मशीनों में लगातार आ रही तकनीकी खराबी और सर्वर संबंधी दिक्कतों से राशन वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसके चलते उपभोक्ताओं को समय पर राशन नहीं मिल पा रहा जबकि डिपो संचालकों को भी लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। समस्या के स्थायी समाधान की मांग पर हिमाचल प्रदेश डिपो संचालक कल्याण समिति ने प्रदेश खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निगम के निदेशक को ज्ञापन भेजा है।समिति के महासचिव हरीश कुमार सिप्पी ने बताया कि शिकायत पर संज्ञान लेते हुए निगम निदेशक ने 17 जुलाई को शिमला में प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई है। इसमें प्रदेशभर के डिपो संचालकों के साथ पोस मशीनों में आ रही तकनीकी खामियों, सर्वर की समस्या और राशन वितरण में आ रही बाधाओं पर चर्चा होगी।उन्होंने बताया कि पीओएस मशीनों के बार-बार बंद होने से राशन कार्ड धारकों को निर्धारित समय पर खाद्यान्न नहीं मिल रहा। खाद्य आपूर्ति निगम ने वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर पुराने क्यूआर कोड सिस्टम से राशन वितरण के निर्देश दिए हैं लेकिन उसमें भी कई व्यावहारिक समस्याएं सामने आ रही हैं। अधिकांश राशन कार्ड धारक बुजुर्ग या बीमार हैं और स्वयं डिपो तक नहीं पहुंच पाते। ऐसे में परिजनों के माध्यम से राशन लेने के दौरान क्यूआर कोड स्कैनिंग में दिक्कत आने से उन्हें भी राशन नहीं मिल पा रहा है।हरीश कुमार सिप्पी ने कहा कि मशीनों की तकनीकी खराबी का खामियाजा उपभोक्ताओं और डिपो संचालकों दोनों को भुगतना पड़ रहा है। यदि 17 जुलाई को होने वाली बैठक में समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकला तो प्रदेशभर के डिपो संचालक आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

#BiometricMachinesAtRationDepotsHaveBecomeAHeadache. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 16:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: राशन डिपुओं में बायोमेट्रिक मशीनें बनीं सिरदर्द #BiometricMachinesAtRationDepotsHaveBecomeAHeadache. #VaranasiLiveNews