बाइनेंस हैक: कैसे एक लैपटॉप से हुआ दुनिया का सबसे बड़ा साइबर अटैक? 60,000 करोड़ के क्रिप्टो एसेट्स दांव पर

अक्टूबर का महीना साइबर सुरक्षा के लिए एक बुरे सपने की तरह साबित हो रहा है। इस बार हैकर्स ने दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस (Binance) को निशाना बनाया है। इस साइबर अटैक ने पूरी क्रिप्टो इंडस्ट्री में खौफ पैदा कर दिया है, क्योंकि इस बार हैकरों के हाथ में क्रिप्टो मार्केट के 6.3 बिलियन डॉलर (करीब 60,000 करोड़ रुपये) लग गए हैं। यह 2025 में बायबिट (Bybit) पर हुए 1.5 बिलियन डॉलर के हैक को पछाड़कर इतिहास का सबसे बड़ा साइबर अटैक बन गया है। पूरी दुनिया के साइबर एक्सपर्ट्स इस हैक को देखकर इसलिए हैरान हैं, क्योंकि यह किसी बाहरी सिस्टम की कमजोरी नहीं, बल्कि एक अंदरूनी चूक का सबसे खौफनाक नमूना है। यह मामला हैकिंग के लिहाज से इसलिए भी चौंकाने वाला है, क्योंकि क्रिप्टो करेंसी को हैंडल करने वाली सस्थाएं अभेद्य किले जैसी सबसे मजबूत सिक्योरिटी का इस्तेमाल करती हैं। इस घटना के बाद क्रिप्टो में निवेश करने वालों के मन में सवाल उठने लगे हैं कि अब इसमें निवेश करना कितना सुरक्षित है आइए समझते हैं इस हमले को कैसे अंजाम दिया गया।

#TechDiary #Technology #National #BinanceHacked #CryptoCurrency #Cybersecurity #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 30, 2026, 08:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बाइनेंस हैक: कैसे एक लैपटॉप से हुआ दुनिया का सबसे बड़ा साइबर अटैक? 60,000 करोड़ के क्रिप्टो एसेट्स दांव पर #TechDiary #Technology #National #BinanceHacked #CryptoCurrency #Cybersecurity #VaranasiLiveNews